रायपुर. प्रदेश सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने देशव्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन किया है. मंत्री कवासी लखमा रायपुर से रायगढ़ की दूरी तय कर ली और बाबा सत्यनारायण के दर्शन किया. रायपुर से रायगढ़ के बीच 3 जिले पड़ते हैं, सबको पार करते हुए कोरोना वायरस संकट के बीच बाबा सत्यनारायण से मुलाकात करने लॉकडाउन में ही पहुंच गए.

देश व्यापी लॉक डाउन में जब लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से हिदायत दी जा रही है कि बाहर न निकले, भूपेश बघेल सरकार के कैबिनेट मंत्री ने ही लॉकडाउन तोड़ दिया है. जब पत्रकारों ने लॉकडाउन तोड़ने पर सवाल किया तो कवासी लखमा ने जवाब दिया, ‘मैं रायपुर में बैठे-बैठे बोर हो रहा था. तभी अचानक से रात में रायगढ़ आने की योजना बनाई और पहुंच गया.’

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अकेले नहीं आए थे. कोसामनारा आश्रम में बाबा सत्यनारायण का दर्शन करने उनके साथ पूरा काफिला आया था. रायगढ़ पहुंचने के बाद मंत्री के ठहरने के लिए एक थ्री स्टार होटल में व्यवस्था की गई. जब पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश लॉकडाउन का पालन कर रहा है, वहीं मंत्री की तीर्थ यात्रा काफी चौंकाने वाली है.

See also  1 हजार करोड़ के एनजीओ घोटाले में सरकार को हाईकोर्ट का झटका, रिव्यू पीटिशन खारिज

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।