टीआरपी डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की रौनक लौटी है। BSE सेंसेक्स 61.47 अंक ऊपर 43,418.66 पर और निफ्टी 14.65 अंक ऊपर 12,705.45 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त को फार्मा और ऑटो शेयर लीड कर रहे हैं।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में आयशर मोटर का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। बजाज फिनसर्व का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। टाटा मोटर्स और एलएंडटी के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर भी 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

बाजार में राहत पैकेज का असर नहीं

कल दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान किया। लेकिन बाजार ने इस पर खास उत्साह नहीं दिखाया। गुरुवार को BSE सेंसेक्स 236.48 अंक नीचे 43,357.19 पर और निफ्टी 58.35 अंक नीचे 12,690.80 पर बंद हुआ था। सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 3% से ज्यादा की नीचे बंद हुआ था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था।

See also  बाजार में बिकवाली का दबाव, यस बैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट

10:32 AM BSE सेंसेक्स 61.47 अंक ऊपर 43,418.66 पर और निफ्टी 14.65 अंक ऊपर 12,705.45 पर कारोबार कर रहा है।

10:07 AM BSE सेंसेक्स 127.87 अंक नीचे 43,229.32 पर और निफ्टी 39.40 अंक नीचे 12,651.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:35 AM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। छह के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:33 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 480 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 2-2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

09:29 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरावट और आठ के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

See also  लोकवाणी में सीएम ने आज दी स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति पर केंद्रित योजनाओं की जानकारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।