रायपुर। कोरोना संकटकाल में लापरवाही बरतने और प्रदेश में शराब दुकानें खोले जाने के विरोध में भारतीय पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश भर में जिला एवं मंडल स्तर हल्लाबोल प्रदर्शन किया।

बंगले के बाहर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन में डटे रहे बृजमोहन


राजधानी में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास के बाहर ​प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने घर के लान में प्रदर्शन किया। जिसमें पार्टी के संगठन मंत्री सौदान सिंह,पवन साय,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और राजेश मूणत शामिल हुए।

बंगले के अंदर भाजपा के ताकतवर संगठन खेमा के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने अपने अंदाज में टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने अपने करीब डेढ़ साल पूरे कर लिए हैं मगर भाजपा के संगठन में काबिज खेमा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिससे लोगों तक ये संदेश पहुंच सके की छत्तीसगढ़ में विपक्ष कमजोर नहीं है।

See also  फर्जी दिव्यांग मामला : हाईकोर्ट ने सभी संदिग्ध कर्मचारियों को राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच के दिए निर्देश

हताश और निराश हो रहे कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला और मंडलस्तर उनके विरोध प्रदर्शन को न केवल जनता ने समर्थन दिया बल्कि सराहना भी की, मगर राजधानी में जिस चेहरों को भाजपा की कमान सौंपी गई है वो पार्टी के हल्लाबोल प्रदर्शन में अपने घरों बाहर नहीं निकल पाए।

यही हालत रही तो पार्टी का जनाधार प्रदेश में लगातार कम होता जाएगा और कार्यकर्ता भी अब निराश होने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश भाजपा संगठन का चुनाव जल्द कराया जाना चाहिए ताकि पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका में जनता के सामने जा सके।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।