TRPDESK@ ADITYA TRIPATHI: कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) है और ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ हम सब यही उम्‍मीद कर रहे हैं कि जल्‍दी से ये सब खत्‍म हो और हम वापस अपनी जिंदगी को पहले की तरह जी सकें. लेकिन इस बीच एक अच्‍छी खबर भी है. आज धरती सुपरमून का दीदार करेगी. आज रात आसमान में साल का सबसे बड़ा चांद (Supermoon) दिखाई देगा. खास बात यह है कि इस गुलाबी चांद (Pink Moon) के दीदार के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत है. इसे आप अपने घर से ही देख पाएंगे.

क्या होता है सुपरमून?

जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है और चंद्रमा की चमक बढ़ जाती है, उस परिस्थिति में चांद को सुपरमून (Supermoon) कहा जाता है. इस दौराना चांद रोज़ाना की तुलना में 14 फीसद ज्यादा बड़ा और 30 फीसद तक ज्यादा चमकीला दिखाई देता है.

See also  इस देश में पेट्रोल ₹458 और डीजल के दाम पहुंचे ₹520 के पार, आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान…

पिंक सुपरमून सिर्फ एक नाम है, जिसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है. दरअसल, अमेरिका और कनाडा में इस मौसम में उगने वाले एक फूल की वजह से इसे पिंक सुपरमून कहा जाता है. इस फूल का नाम है- फ्लॉक्स सुबुलाता (Phlox Subulata). इसे मॉस पिंक भी कहते हैं. इसके नाम पर ही इस सीजन में दिखने वाले सुपरमून को पिंक सुपरमून कहा गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि चांद गुलाबी रंग का दिखेगा.

यह सूपरमून भारत में कब दिखाई देगा?

जैसे ही सूरज अस्‍त हो जाएगा हम इस सुपरमून को देख पाएंगे. यह सुपरमून 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 5 मिनट से दिखना शुरू हो जाएगा. उम्‍मीद है कि यह सुपरमून 8 अप्रैल को भी दिखाई देगा. लेकिन चूंकि तब तक सूर्योदय हो जाएगा तो हमारे पास इसे देखने के लिए आज की ही रात है.

सुपर मून कैसे देखें?

ग्रहण को छोड़कर सुपर मून पूर्णिमा के दिन दिखने वाले सामान्‍य चांद की तरह ही होता है. अंतर सिर्फ इतना है कि जब चांद धरती के ज्‍यादा करीब आता है तो वह बड़ा और चमकीला दिखाई देता है. ऐसे में इस सुपरमून के दीदार के लिए आपको किसी खास तरह के लेंस या अन्‍य उपकरणों की जरूरत है. इस चांद को आप अपने घर की बाल्‍कनी या छत से आसानी से देख सकते हैं. लेकिन कोविड-19 के चलते हालात पहले जैसे नहीं हैं. ऐसे में आप घर से बाहर न निकलें और बाल्‍कनी से ही इस चांद का दीदार करें. साथ ही सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पूरा खयाल रखें।

See also  CG Politics: नए एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन और संगठन की बैठक में शामिल होंगे बैज और भूपेश बघेल, DCC में बदलाव के संकेत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।