बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा ऐलान, लिया राजनीति से सन्यास कहा- भविष्य में भी politics में आने की कोई योजना नहीं

सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा ऐलान, लिया राजनीति से सन्यास कहा- भविष्य में भी politics में आने की कोई योजना नहीं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। हिंदी और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि “भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है।” इसके साथ ही रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत किया और राजनीति में कभी ना आने का फैसला लिया।

'रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी को किया भंग 

'रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी को खत्म करते हुए रजनीकांत ने कहा, ”भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राजनीति में कदम नहीं रखने वाला हूं।” रजनीकांत ने यह फैसला ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों के साथ भी बैठक की है।

यह भी पढ़े: बंगाल में भद्द पिटवाने के बाद ‘टीम बंगाल’ अब उत्तरप्रदेश में सक्रिय… बीजेपी का पूर्ण सफाया तय

https://twitter.com/ANI/status/1414464372638830598?s=20

गौरतलब है कि रजनीकांत ने 29 दिसंबर, 2020 को ऐलान किया था कि वह राजनीति में नहीं आएंगे। वहीं हाल में उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में आने के बारे में फिर से चर्चा करेंगे लेकिन अब उन्होंने आखिरकार सभी तरह के कयासों पर विराम लगा दिया है। रजनीकांत के फिर से राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच तमिलनाडु की राजनीति में हलचल होने लगी थी।

यह भी पढ़े: सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को BMC ने किया सील, अपार्टमेंट के कई लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि पिछले साल एक चिट्ठी में रजनीकांत ने लिखा था, ‘मुझे यह बताते हुए खेद है कि मैं एक राजनीतिक पार्टी शुरू नहीं करूंगा।‘ उन्होंने कहा था कि यह फैसला भारी दिल’ से लिया है। उन्होंने अपने फैसले को लेकर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की ओर इशारा किया था और कहा था, ‘अगर मैं लोगों से मिलता हूं और संक्रमित होता हूं, तो जो लोग मेरे साथ रहेंगे उन्हें भी संघर्ष करना पड़ेगा और वह जीवन की शांति के साथ-साथ पैसा भी खो देंगे।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन