नई दिल्ली। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारत में BS4 वाहनों की बिक्री के लिए 31 मार्च की समय सीमा बढ़ा दी और लॉकडाउन अवधि खत्म होने के बाद 10 दिनों तक के लिए छूट दी है। 21-दिवसीय लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। यानी डीलर 24 अप्रैल, 2020 तक अपने बचे हुए BS4 वाहनों के स्टॉक को बेच सकते हैं।


बता दें कि विशेष परिस्थितियों को देखते हुए, जहां डीलरशिप कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण अपने BS4 स्टॉक को बेचने में मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं, सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाया है कि बिना बिके हुए BS4 वाहनों में से केवल 10 फीसदी ही लॉकडाउन खत्म होने के 10 दिन के भीतर बेचे जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली एनसीआर में इसकी कोई बिक्री नहीं होगी। फैसले में यह भी कहा गया है कि BS4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बिक्री के 10 दिनों के भीतर कराना होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।