कोच्चि। केरल (Keral) के कोच्चि एयरपोर्ट में एक तस्कर के हैरतअंगेज कारनामें ने कस्टम अधिकारियों (Custom officers) को चौंका कर रख दिया। दरअसल हुआ यूँ कि कोच्चि एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने सोने की तस्करी (smuggling of gold) के लिए बड़ा ही अजीबोगरीब रास्ता अख्तियार किया। तस्कर ने बड़े ही शातिर अंदाज में विग के अंदर सोने की पोटली छुपा रखी थी।

हालांकि तस्कर कस्टम अधिकारियों (Custom officers) की नजर से बच नहीं पाया। कस्टम अधिकारियों को व्यक्ति के बालों का स्टाइल देखकर शक हुआ.फिर क्या था अधिकारियों ने उसे धर दबोचा और विग के अंदर सोने की तस्करी करते हुए पकड़ लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम नौशाद है। वह केरल के मलाप्पुरम का रहने वाला है। नौशाद शनिवार को शारजाह से भारत लौटा और कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरा।

इस दौरान कस्टम अधिकारियों (Custom officers) को उसके बालों का स्टाइल देखकर शक हुआ। अधिकारियों ने उसकी जांच की तो विग के अंदर एक पोटली रखी थी, जिसमें एक किलो सोना मिला। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच की गई तो सिर में किसी धातु के छिपे होने की बात सामने आई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।