बॉलीवुड डेस्क। ड्रग्स केस (Drugs Case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau NCB) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Actress Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: NCB की पूछताछ में सामने आए 25 नाम

सुशांत केस में ड्रग्स ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती और शौविक ने ड्रग्स खरीदने, इस्तेमाल करने की बात मानने के अलावा कुछ बड़े बॉलिवुड सितारों का मान लिया है। बताया जा रहा है कि ये 25 सितारे अब एनसीबी के रेडार पर आ गए हैं। अब आगे 25 लोगों से भी पूछ-ताछ की जा सकती है।

2017 से ड्रग्स के खेल में शामिल थे रिया चक्रवर्ती और शौविक

रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के मोबाइल फोन और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच से पता चला है कि ड्रग्स के इस खेल में रिया चक्रवर्ती और शौविक 2017 से शामिल थीं। इन डिवासेज से काफी सारे फोन कॉल्स, चैट्स और मेसेज से पता चलता है कि रिया लगातार ड्रग्स खरीदने और ड्रग सप्लायर्स के संपर्क में थीं।

सुशांत ने ड्रग्स लेने को मजबूर किया

NCB से रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रिया ने यह मान लिया है कि उन्होंने भी ड्रग्स लिया था। इससे पहले रिया ने कहा था कि उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था लेकिन कभी इस्तेमाल नहीं किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।