नई दिल्ली। former deputy CM Sushil Modi बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी को अब राज्यसभा भेजा जाएगा, बीजेपी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान के हाल में निधन के बाद बिहार की राज्यसभा सीट खाली हुई है। राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा। इस बार उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया था। तब से ही इस बात की चर्चा थी कि उन्हें पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है।

गौरतलब है कि बिहार की एनडीए सरकार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में सुशील मोदी लगातार उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे, उन्हें नीतीश कुमार का खास भरोसेमंद साथी माना जाता था। इसी वजह से सुशील मोदी पर ऐसा आरोप लगा कि उन्होंने कभी नीतीश कुमार के फैसले का पार्टी हित में भी विरोध नहीं किया।

इतना ही नहीं, यहां तक आरोप लगा कि सुशील मोदी ने बिहार में नीतीश कुमार के सामने पार्टी का कद कभी बड़ा नहीं होने दिया। अब भाजपा ने उन्हें सूबे की राजनीति से हटा कर केंद्र में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

See also  कोरोना के 3095 मरीज हुए स्वस्थ, उपचार के दौरान हुई 14 संक्रमितों की मौत, 31225 एक्टिव केस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।