नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 67 साल की सुषमा का कार्डियक अरेस्ट के कारण मंगलवार रात को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) का केस लड़ने वाले वकील हरीश साल्वे (Advocate Harish Salve) का कहना है कि मैं बहुत स्तब्ध हूं। मेरी मंगलवार को ही शाम 8:45 बजे सुषमा जी से बात हुई थी। इस दौरान सुषमा ने उनसे कहा कि वो कल बुधवार 1 रुपये की फीस ले लें। कुलभूषण का केस साल्वे ने सिर्फ 1 रुपए में लड़ा था।

साल्वे ने कहा, ‘ये ना सिर्फ देश का नुकसान है, बल्कि ये मेरा व्यक्तिगत नुकसान है। मेरी उनसे काफी भावुक बात हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मुझसे मिलने आओ और जो तुमने 1 रुपए की फीस मांगी थी, वो ले जाओ। वो वास्तव में बहुत बड़ी लीडर थीं। वो बहुत ताकतवर नेता थीं। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपनी बहन को खो दिया है।’

See also  श्रीनगर एयरबेस पर मिग-29 की स्क्वाडन तैनात, चीन और पाक को मिलेगा करारा जवाब

साल्वे ने भारत का पक्ष बेहद मजबूती से रखा था

कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) केस में भारत को बड़ी जीत मिली। इस केस में फैसला आने के बाद भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे (Advocate Harish Salve) की चर्चा हर कोई कर रहा था। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) भारत की इस जीत में साल्वे की बड़ी भूमिका रही। साल्वे ने भारत का पक्ष बेहद मजबूती एवं प्रभावी तरीके से रखा। साल्वे की दलीलों और दावों से सहमत होते हुए कोर्ट ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। आईसीजे ने जाधव की फांसी की सजा पर तामील पर रोक लगाने के साथ ही उन्हें कॉन्सुलर मदद देने के लिए पाकिस्तान को आदेश दिया है।

साल्वे ने जहां इस केस के लिए सिर्फ 1 रुपया मांगा था, वहीं पाकिस्तान ने वकीलों की अपनी टीम पर 20 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। साल्वे की इस फीस के बारे में खुलासा कोई और नही बल्कि तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने 15 मई 2017 को किया था। स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि हेग स्थित आईसीजे में भारत का पक्ष रखने के लिए हरीश साल्वे ने फीस के रूप में केवल एक रुपया लिया।

 

See also  BIG BREAKING : भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बंद करने का फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, पाकिस्तानियों को वापस लौटने का फरमान…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।