बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

भारत नहीं UAE में होगा टी-20 विश्व कप, BCCI ने दी जानकारी

भारत नहीं UAE में होगा टी-20 विश्व कप, BCCI ने दी जानकारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। आगामी टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि हम 2021 भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर रहे हैं। इस मामले में आज बीसीसीई की तरफ से आईसीसी को जानकारी दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव के मुताबिक, यूएई में होने वाली टी-20 विश्व कप का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद तय करेगी।

यह भी पढ़ें: ‘मंत्री जी को सुनाई नहीं देता! केवल चुनाव के समय ही टर्र-टर्र करते हैं’- पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में प्रस्तावित था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित करने का फैसला लिया। इससे पहले कोरोना की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Breaking News : राजधानी में सिनेमा हॉल हुए अनलॉक, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

टी-20 विश्व कप भारत से संयुक्त अरब अमीरात के स्थानांतरण पर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, जहां तक विश्व कप का संबंध है, आज डेडलाइन थी और बीसीसीआई को अपने निर्णय के बारे में आईसीसी को अवगत कराना था। आज बीसीसीआई अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की, इस दौरान हमने कोरोना की स्थिति का भी जायजा लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन