नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही जनता को अब नमक की कीमत के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नमक बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने टाटा सॉल्ट के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। महंगाई के कारण टाटा सॉल्‍ट के मार्जिन पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा ने कहा है कि टाटा नमक की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दबाव से निपटने और मार्जिन को सुरक्षित करने के लिए कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है।

दो चीजें निर्धारित करती हैं कीमतें

कंपनी ने अभी इस बारें में कोई खुलासा नहीं किया है कि दामों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। टाटा सॉल्‍ट के सबसे सस्ते एक किलो पैकेट का दाम 28 रुपये है। अनुमान है कि इसके दाम बढ़कर 30 से 32 रुपये तक हो सकते हैं। डिसूजा के अनुसार दो चीजें नमक की कीमतें निर्धारित करती हैं। इनमें पहला है ब्राइन और दूसरी एनर्जी। ब्राइन की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं लेकिन एनर्जी लगातार महंगी हो गई है। इस कारण नमक की कीमतें बढ़ाने की नौबत आ गई है। टाटा कंज्यूमर के सीईओ के मुताबिक यही कारण है, कि उन्हें कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ रहा है।

See also  देश की 8 मेट्रो सिटी में देसी फेलूडा टेस्ट किट होगी कोविड की जांच, 45 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट, आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस से टूटेगी कोरोना की कमर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।