बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2011 में किया था डेब्यू

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2011 में किया था डेब्यू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRPDESK : टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस बात कि जानकारी क्रिकेट ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेट को अलविदा कहा। डेक्कन चार्जर्स से साल 2011 में डेब्यू करने वाले राहुल आइपीएल के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहे।

सभी खिलाड़ियों को कहा धन्यवाद,

https://twitter.com/ImRahulSharma3/status/1563765314759827457?s=20&t=EvO_92a2GxOK5Rdnii3rGQ

राहुल ने ट्वीट कर BCCI सहित सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, “भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनना मेरे लिये सबसे यादगार क्षण था। मैं हमेशा इस याद को संजोकर रखूंगा। गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सभी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य था।” साथ ही उन्होंने IPL में अपने अनुभवों को भी शेयर किया।

14 मैचों में 16 विकेट हासिल किए,

8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले राहुल ने 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले। उनके नाम वनडे में 6 और टी20 में 3 विकेट हैं।
उन्होंने 44 मैचों में 40 विकेट लिए जिसमें 2011 में सचिन तेंदुलकर का भी विकेट शामिल है। इतना ही नहीं आइपीएल के इस सीजन में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे। यही वजह भी थी कि इसी साल उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन