ऋषभ पंत
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। जानकारी अनुसार, टीम इंडिया के दो प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक खिलाड़ी रिकवर हो चुका है। वहीं अन्य खिलाड़ी अभी आइसोलेशन में है। जो कोई नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है। ऋषभ पंत के अलावा दूसरे खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह खिलाड़ी कोरोना वायरस को मात दे चुका है।

यह भी पढ़े: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

जानकारी अनुसार, दोनों ही खिलाड़ियों को ठंड लगने, खांसी जैसे हल्के लक्षण हुए थे। लेकिन दोनों की ही हालत काबू में है। पॉजिटिव आने के बाद एक खिलाड़ी टेस्ट में नेगेटिव पाया गया है, जबकि दूसरे प्लेयर का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा। 18 जुलाई को आइसोलेशन में प्लेयर का दसवां दिन होगा।

See also  फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार के पीछे मोदी और शाह : दिग्विजय सिंह

यह भी पढ़े: IND vs SL: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले जानें कितने दिन रहना पड़ेगा क्वारंटीन, इस तारीख से शुरू होगा पृथकवास

बता दें, ऋषभ पंत हाल ही में यूरो कप का मैच देखने पहुंचे थे। उसके बाद से ही ऋषभ पंत के गले में दर्द की शिकायत सामने आई। इसके अलावा ठंड लगने और खांसी होने जैसे हल्के लक्षण भी ऋषभ पंत में मिले थे। ऋषभ पंत को तुरंत आईसोलेशन में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़े: टीम इंडिया की हार से क्रिकेट फैन्स निराश, सोशल मीडिया पर तेज हुई कप्तान बदलने की मांग

हालांकि उन्हें डरहम में टीम कैंप के साथ जुड़ने से पहले कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही पंत को टीम कैंप के साथ जोड़ा जाएगा। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच अगस्त के पहले हफ्ते में खेला जाना है। उससे पहले 20 जुलाई से भारतीय टीम को एक काउंटी मैच खेलना है, जो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा।

See also  दिल्लीः आर्मी हॉस्पिटल तक पहुंचा कोरोना वायरस, 24 पॉजिटिव केस मिले, इनमें दो मडिकल ऑफिस व 3 नर्सिंग ऑफिसर शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।