साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने विराट :

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को तीसरे और

आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 202 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है।

मैच के तीसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका के 8 विकेट 132 रनों पर चटका दिए थे। चौथे दिन उसे मैच

जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार थी जो दिन के दूसरे ओवर में ही हासिल कर लिए। साउथ

अफ्रीका की दूसरी पारी 133 रनों पर सिमट गई। लुंगी नगिडी आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।

आखिरी दोनों विकेट शाहबाज नदीम ने हासिल किए।

साउथ अफ्रीका टीम दूसरी पारी में मात्र 133 रनों पर ढेर हो गई। इससे पहले मेजबान टीम पहली पारी में भी

कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी और महज 162 रनों पर ही सिमट गई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी 497/9 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित की थी। भारत की ओर से रोहित

See also  ब्रेकिंग: तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद पी चिदंबरम को ED ने किया गिरफ्तार

शर्मा ने शानदार दोहरा शतक जमाया था। वहीं अजिंक्य रहाणे भी शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे थे।

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप (3-0) करने वाले पहले भारतीय

कप्तान बन गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।