बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

प्रदेश में बीते सप्ताह संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही, दावा- 29 जुलाई को प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं

प्रदेश में बीते सप्ताह संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही, दावा- 29 जुलाई को प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 29 जुलाई की स्थिति में 0.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है। विगत 29 जुलाई को प्रदेश भर में हुए 40 हजार 501 सैंपलों की जांच में 130 लोग पॉजिटिव पाए गए। 29 जुलाई को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 2086 है।

बीते सप्ताह 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही है। इस दौरान संक्रमण की दर 23 जुलाई को 0.39 प्रतिशत, 24 जुलाई को 0.46 प्रतिशत, 25 जुलाई को 0.5 प्रतिशत, 26 जुलाई को 0.51 प्रतिशत, 27 जुलाई को 0.33 प्रतिशत, 28 जुलाई को 0.45 प्रतिशत और 29 जुलाई को 0.32 प्रतिशत रही है।

विगत सप्ताह प्रदेश भर में कोविड-19 से कुल 13 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें कोमोरबिडिटी वाले नौ मरीज भी शामिल हैं। बीते सप्ताह प्रदेश भर में कुल दो लाख 43 हजार 063 सैंपलों की जांच में 1018 कोरोना संक्रमित पाए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन