नई दिल्ली। दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से परिवार को तोड़कर रखा दिया है। दरअसल कोरोना संदिग्ध होने पर अस्पताल में भर्ती पति मौत की खबर सुन पत्नी भी गुजर गई और अपने पीछे 3 बच्चों को अनाथ छोड़ गई।

परिवारवाले भागे-भागे मृतक शव लेने दिल्ली के लोकनायक अस्तपाल पहुंचे। वहां मोइनुद्दीन के भाई एजाजुद्दीन यह देख दंग रह गए कि जिसे मोइनुद्दीन का शव कहकर उन्हें सौंपा गया था वह किसी दूसरे शख्स का शव था। यानी अस्पताल से शव की अदला-बदली हो गई थी। एक नाम होने के कारण अस्पताल ने किसी दूसरे परिवार को मोइनुद्दीन का शव सौंप दिया था।


एक ही नाम, चेहरा तक नहीं देख पाए परिजन


मोइनुद्दीन का शव लेने के लिए जब मृतक के भाई एजाजुद्दीन ने दूसरे परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मोइनुद्दीन को दफना दिया गया है। अस्पताल की लापरवाही के कारण परिजन मृतक मोइनुद्दीन का चेहरा भी नहीं देख पाए।

See also  Prakash Raj Voter List: वोटर लिस्ट विवाद में प्रकाश राज की एंट्री, बोले- जन्म से बेंगलुरु का हूं, फिर नाम कैसे हटा?


एजाजुद्दीन ने बताया,’अस्पताल से 5 जून को हमारे पास शव लेने के लिए कॉल आई थी। जब मैं कागजात जांच रहा था तो मुझे अहसास हुआ कि मृतक के पिता का नाम अमरुद्दीन था और पता और मधु विहार का था जबकि हम जामा मस्जिद के इलाके के पास रहते हैं। मैंने अस्पताल प्रबंधन से मृतक का चेहरा दिखाने को कहा ताकि पहचान की जा सके जब हमने मृतक का चेहरा देखा तो यह कोई दूसरा शख्स था। मेरा भाई दाढ़ी नहीं रखता था। इसके बाद अस्पताल ने कहा कि वह उसके भाई का शव उसे जल्दी सौंपेगा। जब मैं रविवार को फिर से अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि दूसरी फैमिली ने शव को दफना दिया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।