केदारनाथ धाम के कपाट खुले, कोरोना के कारण भक्तों सिर्फ ऑनलाइन होंगे दर्शन... मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, कोरोना के कारण भक्तों सिर्फ ऑनलाइन होंगे दर्शन... मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया

टीआरपी डेस्क। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार सुबह 5 बजे से खुल गए हैं। हालांकि, कोरोना के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे। भक्तों सिर्फ ऑनलाइन ही दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली शनिवार शाम को ही पहुंच गई थी।

बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई और गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुल चुके हैं। चारों धाम में बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 मई को तड़के 4 बजकर 15 बजे खुलेंगे। मगर इन सभी धाम में भी कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है।

कोरोना के चलते चारधाम यात्रा है बंद

कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित की जा चुकी है। हालांकि, नित्यनियम से पूजा-अर्चना चलती रहेगी। सभी धामों में पूजा पाठ से जुड़े लोगों को अंदर जाने की अनुमति रहेगी। इनकी संख्या भी 25 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा।

See also  केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, उमड़ा आस्था का सैलाब

मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य किया गया है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री स्थित हैं। यहां इन्हें चारधाम कहा जाता है। चारधाम के कपाट हर साल शीतकालीन अवकाश के 6 महीने बाद अप्रैल-मई में खोले जाते हैं। पिछले साल भी कोरोना के चलते यहां भक्तों को एंट्री नहीं मिली थी।

चार धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री की ओर से की जा रही

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनकल्याण के लिए चारों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की जा रही हैं। यह पूजाएं देवस्थानम बोर्ड और मंदिर समितियां ही कर रही हैं।

रविवार को नृसिंह मंदिर से आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ योगाध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गई है। सोमवार शाम को उद्धव जी और कुबेर जी के साथ ही आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी बद्रीनाथ धाम पहुंच जाएगी।

See also  PM Modi AI Announcement: 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, जानें पूरा प्लान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।