बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

BIG BREAKING: सिर्फ देशी के लिए खुले शराब दुकानों के द्वार...

BIG BREAKING: सिर्फ देशी के लिए खुले शराब दुकानों के द्वार...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराबप्रेमियों के लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है. प्रदेश में अब देशी शराब दुकानों को खोलने का फैसला लिया गया है. वहीँ अंग्रेजी शराब की ऑनलाइन आर्डर पर ही होम डिलीवरी या टेक-अवे की सुविधा यथावत जारी रहेगी।

बता दें कि देशी शराब पीने वालों को ऑनलाइन आर्डर पर शराब लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार को सबसे अधिक राजस्व शराब की ब्रिक्री से ही प्राप्त होता है. शराब की बिक्री से शासन को प्रतिमाह करीब 20 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है. ऐसे में शराब दुकानों के बंद होने से शासन को राजस्व में काफी नुकसान झेलना पड़ता है. यही वजह है कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन में शराब के ऑनलाइन आर्डर पर होम डिलीवरी की शुरुआत की. इससे सरकार को प्रतिमाह करीब 17 करोड़ के राजस्व का फायदा मिल रहा है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन