बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Breaking: Corona Vaccine रखने के लिए सरकार ने शुरू की कोल्ड स्टोरेज की तलाश, स्विगी-जोमैटो की ली जाएगी मदद

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Corona Vaccine कोविड-19 का टीका कुछ ही महीनों में उपलब्ध होने की संभावना के बीच सरकार ने व्यापक स्तर पर कोल्ड स्टोरेज की पहचान करना शुरू कर दिया है। ताकि देशभर में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

एक राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह दवा क्षेत्र, फूड प्रॉसेसिंग और कृषि क्षेत्र की निजी और सरकारी कंपनियों से इनके लिए बात कर रहा है। साथ ही घर पर खाना डिलिवरी करने वाली स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों के भी संपर्क में है।

आने वाले महीनों में 2 घरेलू और तीन विदेशी टीके भारत में उपलब्ध होंगे

जानकार सूत्र ने कहा कि टीका वितरण की एक मसौदा योजना के अगले हफ्ते के मध्य तक जारी होने की संभावना है। आने वाले महीनों में कम से कम 2 घरेलू और तीन विदेशी टीके भारत में उपलब्ध होंगे।

टीका उपलब्ध कराने वाली अधिकतर कंपनियों को कोल्ड स्टोरेज की सप्लाई चेन की जरूरत होगी। उन्हें ऐसे कोल्ड स्टोरेज चाहिए जहां शून्य से नीचे तापमान जा सके और यह अधिक से अधिक शून्य से 80 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सके।

दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा जाएगा टीको को

अधिकतर टीकों को दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा जाएगा। सूत्र ने कहा कि अधिकतर टीके तरल स्वरूप में होंगे सिवाय कुछ को छोड़कर जिन्हें जमा कर रखा जाएगा। वही अधिकतर टीके कई खुराक वाली शीशियों में उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोल्ड स्टोरेज की सप्लाई चेन तैयार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन