जांजगीर चांपा। जांजगीर के खोखसा रेलवे फाटक पर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच के बाद दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली है। मृतक का युवक का नाम शशिकुमार महिलांगे और लड़की का नाम हेमलता धिरहे बताया जा रहा है, दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मृतक शिकुमार का हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन, दोनों के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस बात से नाराज होकर दोनों ने रेल गाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ED ने इस भाजपा नेता के छोटे भाई के घर पर दी दबिश, दुकान में मिल चुके हैं वन्यप्राणी के अवशेष

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।