गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने बचाया

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले के रतनपुर में एक विक्षिप्त महिला को भीड़ ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पीट डाला। पहले तो भीड़ ने महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़ा, फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया (social media) में काफी वायरल हो रहा है। हालांकि महिला को पीटता देख पुलिस (police) ने बीच बचाव किया। पुलिस (police) को जांच में पता चला कि महिला विक्षिप्त है और वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी। पुलिस (police) ने कुछ देर बाद महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

अफवाह के चलते लोगों ने किया हमला

रतनपुर पुलिस ने बताया कि महामाया मंदिर में नवरात्र के चलते भीड़-भाड़ का माहौल है। आस-पास के गांवों से भीख मांगने वाले, विक्षिप्त या घुमंतू लोग यहां जमावड़ा लगा लेते हैं। आमागुड़ा की रहने वाली अमरवतिन बाई भी यहां रह रही थी। मंदिर परिसर में कई महिलाओं ने दुकान लगा रखी है। यह महिलाएं सुबह तालाब में नहा रहीं थी। तालाब के किनारे अमरवतिन भी बैठी थी। उसने पास ही खेल रहे बच्चों में से एक को पकड़ लिया। यह नजारा वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने देखा और अमरवतिन को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी।

अमरवतिन की मानसिक हालत ठीक नहीं

पुलिस के पहुंचने बाद पता चला कि अमरवतिन की मानसिक हालत ठीक नहीं। वह कई बार घर पर बिना किसी से कुछ कहे कहीं भी चली जाती है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर उसके गांव से परिवार वालों को बुलवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों की वजह से इस तरह की स्थिति कई बार सामने आती है। इससे पहले कोटा इलाके में करीब एक हफ्ते पहले इसी तरह की घटना हुई थी। कोई बच्चा चोर या गिरोह इस क्षेत्र में असल में नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन