मुंशी की हत्या
पैसों के लालच में हुई थी रेतघाट के मुंशी की हत्या

बिलासपुर। कोनी में रेत घाट के कर्मचारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया है।

दो दिनों पूर्व कोनी में रेतघाट के मुंशी सतेंद्र सिंह की लाश मिली थी। मामले की जाँच के दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने कोनी निवासी ओम प्रकाश पटेल और एक नाबालिग को पकड़ कर पूछताछ की।

कोनी पुलिस के अनुसार मृतक सत्येंद्र सिंग दोनों आरोपियों के साथ पार्टी किया करता था। दोनों को सतेंद्र के पास काफी पैसा होने की जानकारी थी। यही वजह थी की लूट के इरादे से दोनों योजना बनाकर रेतघाट पर पहुंचे और सो रहे सतेंद्र के ऊपर चाकू अड़ा दिया। इसके बाद पत्थर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस तरह वारदात के 24 घंटे के अंदर बिलासपुर की पुलिस ने हत्यारों को धर दबोचा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।