Bachpan Ka Pyaar

रायपुर। Bachpan Ka Pyaar : छत्‍तीसगढ़ के सहदेव की आवाज में गाया गया गाना बचपन का प्‍यार… आज सबकी जुबान पर है। यह गाना पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है। सिंगर बादशाह और सहदेव का एलबम बचपन का प्‍यार बादशाह के यू-ट्यूब हेंडर से बुधवार को लांच किया गया।

इस गाने को अब तक यू-ट्यूब में 40,000,00 ने देखा और 731K से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव इंडियल आइडल और डांस दीवाने के स्टेज पर भी धमाल मचा चुके हैं।

बुधवार को बादशाह ने अभी कुछ देर पहले ही लिखा कि सहदेव जब पहली बार मुझसे मिले तो वे मुझे अपने गांव से एक तोहफा लेकर आए। यह मेरे पास सबसे कीमती चीजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। और हम सुनिश्चित करेंगे कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए।

इस गाने को नए रूप में मशहूर रैपर ने मंगलवार को यू-ट्यूब पर टीजर लांच किया और लिखा – पूरे देश में BachpanKaPyaar ट्रेंड में आनलाइन शामिल होने के बाद, बादशाह आपके लिए 10 साल के वंडर बाय सहदेव डर्डो के साथ आस्था गिल और रिको को वायरल गाने के पूर्ण संस्करण पेश कर रहा है।

जबकि मूल संगीत मयूर नादिया द्वारा बनाया गया था, नया संस्करण हितेन द्वारा रचित है और इस नए संस्करण के गीत बादशाह ने स्वयं लिखे हैं। B2gether Pros द्वारा निर्देशित, संगीत वीडियो में बादशाह, आस्था और रीको के साथ सहदेव को मज़ेदार और कलरफूल लुक में दिखाया गया है, जो निश्चित रूप से प्रशंसकों को नाचने पर मजबूर कर देगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।