राहत: कोरोना के नए केस सिर्फ 18 हजार, एक्टिव मामले अब 2.27 लाख

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर जल्द शुरू होने की चर्चाओं के बीच देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। लोगों को एक बार फिर डर लगने लगा है। भारत में पिछले 6 दिनों से 40 हजार से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

24 घंटे में मिले 47 हजार मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, ‘पिछले 24 घंटे में करीब 47 हजार नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। पिछले हफ्ते रिपोर्ट हुए कोरोना वायरस के 69% मामले केरल से ही हैं। अभी भी 42 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के प्रतिदिन 100 से ज्‍यादा मामले रिपोर्ट होते हैं।’

ये 4 राज्य बने कोरोना के हॉट स्पॉट

सिर्फ केरल में ही 1,00,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच है। हालांकि ये 9वां सप्ताह है, जब देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3% से कम रहा है। जबकि देश में 38 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसद के बीच है।

प्रेग्नेंट महिलाएं पहले लगवाएं टीका

नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल (V.K. Paul) ने कहा, ‘हमें सतर्क रहना है। त्योहार आ रहे हैं, मौसम बदल रहा है। हमें टीके को अपनाना है, यही बचाव का एकमात्र तरीका है। सबसे ज्यादा परेशानी तो प्रेग्नेंट महिलाओं को होगी, इसलिए उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह दी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।