कोविड के दो अलग-अलग वेरिएंट्स से संक्रमित थी महिला... पांच दिन में हुई मौत, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

टीआरपी डेस्क। क्या एक इंसान कोविड-19 के अलग अलग वेरिएंट से एक ही समय पर संक्रमित हो सकता है? अब कोरोना के डबल इन्‍फेक्‍शन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बेल्जियम से सामने आए एक मामले ने कन्‍फ्यूजन और बढ़ा दी है।

दरअसल यहां एक 90 साल की महिला को कोविड-19 के दो अलग-अलग वेरिएंट्स ने इन्‍फेक्‍ट किया और उनकी मौत हो गई। उन्‍हें यूके में मिले अल्‍फा और साउथ अफ्रीका में मिले बीटा वेरिएंट ने संक्रमित क‍िया था। डॉक्‍टर्स के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला केस है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, महिला को शायद दो अलग-अलग लोगों से संक्रमण हुआ होगा। केस के बाद सवाल उठ रहे हैं कि कोविड के अलग-अलग वेरिएंट्स से संक्रमित व्‍यक्ति पर वैक्‍सीन कितनी असरदार रह पाएगी।

को-इन्‍फेक्‍शन है दुर्लभ 

यह रिसर्च पेपर यूरोपियन कांग्रेस ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी ऐंड इन्‍फेशियस डिजीजेज (UCCMID) में इसी हफ्ते छपा है। मामला सामने आने के बाद डबल इन्फेक्‍शन को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही साथ वैक्‍सीन के असर को लेकर भी। एक शख्‍स को वायरस के दो अलग-अलग रूपों का संक्रमण होना को-इन्‍फेक्‍शन कहलाता है।

महज 5 दिन में हुई मौत

महिला की मौत मार्च में हुई थी। उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं लगी थी, अकेले रहती थीं और घर पर ही देखभाल चल रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार जब उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया तो ऑक्सिजन लेवल्‍स ठीक थे मगर पांच दिन उनकी मौत हो गई। महिला के श्‍वसन तंत्र की हालत बद से बदतर होती चली गई। टेस्‍ट्स में पता चला कि उन्‍हें दो कोविड स्‍ट्रेन्‍स ने संक्रमित क‍िया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।