रायपुर। (Health Minister TS Singhdeo) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने टीएस सिंहदेव ने कहा कि 4 हफ्ते में प्रदेश के लगभग हर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। हर जिला अस्पताल में 400 के करीब ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड मिलेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 6 मेडिकल कॉलेज और राज्य के 17 जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम हो रहा है। लगभग 4 हफ्ते में इनसे जुड़े काम पूरे कर लिए जाएंगे। हमने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है।

सिंहदेव ने आगे कहा कि अब हमारी कोशिश है कि ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या बढ़ाएं। ऑक्सीजन प्लांट की वजह से प्रदेश में लगभग 10 हजार ऑक्सीजन बेड बढ़ जाएंगे। हर जिला अस्पतालों में 400 के करीब बेड बढ़ेंगे। हमें केंद्र सरकार से सहयोग मिल रहा है। फंड भी दिया जा रहा है। तो यह काफी अच्छी बात है।

अब आने वाले दिनों में कोविड के अलावा दूसरी बीमारियों से जुड़ी सुविधा बढ़ाने की तैयारी में हैं। अब हर जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए कीमोथैरेपी व किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर खोलने की तैयारी है। मरीजों के घर में डायलिसिस हो जाए, इसका भी प्रयास किया जा रहा है।

केंद्रीय दल भी पहुंचा

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से उच्च स्तरीय दल राज्य के दौरे पर पहुंचा है। यह तीन सदस्यीय दल राज्य में कोविड के बचाव एवं रोकथाम की तैयारियों एवं प्रयासों की समीक्षा करेगा और साथ ही कोविड- 19 से बचाव के लिए सलाह देगा।

इस दल में ऋचा शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी, डॉ गिट्टे , जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ रंगनाथन, पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ एम्स रायपुर शामिल हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।