जंगली हाथी
शौच के लिए गए युवक को जंगली हाथी ने कुचलकर बेरहमी से मार डाला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथी ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को बड़ी ही बेरहमी से पैर से कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं हाथी ने युवक को घसीटा भी है, जिससे उसकी मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। युवक सोमवार को शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के गेरसा गांव का बताया जा रहा है। गेरसा निवासी धरम सिंह (30) शौच के लिए सोमवार शाम को घर से निकला था। घर से 200 मीटर दूर मोहन राठिया के बाड़ी के पास उसका सामना जंगली हाथी से हो गया और हाथी ने उसको कुचलकर मार डाला है।

यह भी पढ़ें: Suicide case : 10वीं की परीक्षा बना मौत का कारण, एक ही फंदे पर झूले पिता-पुत्र

रात को घर वापस नहीं लौटा धरम सिंह

इस बात की जानकारी परिजनों को तब लगी जब धरम सिंह रात तक अपने घर वापस नहीं लौटा। जिस पर उन्होंने सुबह उसकी तलाशी शुरू कि, तब जाकर मोहन राठिया के बाड़ी के पास मंगलवार सुबह उसका शव मिला है। हादसे के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी करते हैं सरकारी उपक्रम में सुधार की बात.. वहीं 172 में से 86 PSU में जमें हुए हैं भाजपाई

मौके पर जंगली हाथी के पैर के निशान मिले

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर जंगली हाथी के पैर के निशान मिले हैं। वहीं, उनकी जांच में भी मृतक को घसीटने के भी निशान मिले हैं। फिलहाल वन विभाग भी पता लगा रही है कि आखिर जंगली हाथी किस तरफ से आया था। वन विभाग ने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने भी कहा है। इधर, पूरी घटना के बाद मृतक के परिजनों को वन विभाग ने 25 हजार रुपए की सहायता राशि भी दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।