गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

राजधानी में फिर बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर अचानक बदला। रविवार को दोपहर को आंधी-तूफान के साथ करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं ओले भी गिरने की खबर मिली है।

मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से वातावरण में ठंडकता के साथ ही उमस भी बढ़ गई। वहीं राजधानी में आधे घंटे बाद आसमान फिर साफ हो गया और धूप निकल आई।

वहीं दो दिन पहले भी मौसम में परिवर्तन आया था और देर रात बारिश हुई थी। कल रात से ठंडी हवाएं चलने लगी थी।

मौसम विभाग ने पहले से आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर संभाग में आंधी-तूफान व बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। इस चेतावनी के बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होनी शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर के अलावा अन्य जिले में भी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की खबर है।

बता दें कि दो दिन पहले उत्तरी छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश व जमकर ओले गिरे थे। इससे इलाके में फसल, वाहनों के शीशे, खपरैल को नुकसान पहुंचा था। खासकर जशपुर -पत्थलगांव इलाके में आंधी-तूफान व ओले ने भारी तबाही मचाई थी। इससे घरों के खपरैल, वाहनों के शीशे, व फसलों को काफी नुकसान हुआ था।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

https://twitter.com/SkymetWeather/status/1254321605808803852?s=20

मौसम विभाग व स्कायमेट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी अफगानिस्तान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर में मेघालय के ऊपर एक सर्कुलेशन है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक बनी है।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इसी तरह दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए एक ट्रफ तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों तक बनी है। आगामी 24 घंटों छग समेत पूर्वोत्तर भारत हल्की व मध्यम बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तरी प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। राजस्थान के कुछ भागों में धूलभरी आँधी के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश की गतिविधियाँ हुईं। पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन