TRPDESK@ADITYA TRIPATHI. आज से आपके जीवन में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं. 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष चालू हो रहा है. पिछले कुछ महीनों से आप लगातार सुन रहे थे कि टैक्स से लेकर बैंकिंग तक में हो रहे हैं बड़े बदलाव आइए बताते हैं क्या – क्या बदल रहा है आज से आपके जीवन में

वैकल्पिक टैक्स की नई दरें आज से लागू

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए वैकल्पिक टैक्स दरों का ऐलान किया है. ऐसे में नई कर व्यवस्था में कोई छूट और कटौती का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि नई कर व्यवस्था वैकल्पिक है यानी करदाता चाहे तो वह पुराने टैक्स स्लैब के हिसाब से भी आयकर अदा कर सकता है. वहीं नए कर प्रस्ताव के तहत 5 लाख रुपये सालाना आय वाले को कोई कर नहीं देना है. 5 से 7.5 लाख रुपये सालाना आय वालों के लिए टैक्स की दर 10%, 7.5 से 10 लाख रुपये की आय पर 15%, 10 लाख रुपये से 12.5 लाख रुपये पर 20%, 12.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये की आय पर 25% और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% की दर से कर लगेगा.

मोबाइल फोन खरीदना होगा महंगा

पिछले महीने ही जीएसटी काउंसिल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि मोबाइल फोन्स में जीएसटी की दरें बढ़ाई जाएंगी. यानि 1 अप्रैल से मोबाइल फोन खरीदना महंगा होगा. सरकार ने मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर 12 से बढाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.

शेयर या स्टॉक के लाभ पर नहीं लगेगा टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कंपनियों के स्टॉक या शेयर पर मिलने वाले लाभ (डेविडेंट) पर टैक्स को खत्म करने का फैसला किया है. 1 अप्रैल के बाद से भारतीय कंपनियों के दिए गए डिविडेंड पर DDT नहीं लगेगा.

नेचुरल गैस होगी सस्ती

आपके घर में नेचुरल गैस का कनेक्शन है तो आपके लिए खाना बनाने में 30 प्रतिशत तक की रियायत मिलने की उम्मीद है. 1 अप्रैल से नेचुरल गैस की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है.

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।