बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

करोड़ों के टैक्स चोरी मामले में इन दो बैंक लॉकरों की जांच होगी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। इस साल फरवरी में आयकर विभाग ने रायपुर समेत कई शहरों में छापेमारी की थी। इस दौरान कई रसूखदारों के निवास व ऑफिस में विभाग की टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान कई करोड़ के कर चोरी के मामले सामने आए थे। करीब 100 से अधिक स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। बता दें कि 27 फरवरी की बड़ी छापामार कार्रवाई के बाद मार्च माह में लॉकडाउन घोषित हो गया था। करीब 6 माह के लॉकडाउन के बाद अब आयकर विभाग फिर से इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है।

दिल्ली से रायपुर पहुंची 3 अधिकारियों की स्पेशल टीम

छापेमारी के 9 माह बाद अब इस मामले में संजय संचेती व कमलेश जैन के बैंक लॉकरों की जांच होने जा रही है। दिल्ली से 3 अधिकारियों की विशेष टीम की उपस्थिति में दोनों सीए के लॉकरों की जांच होगी। आज टीम संजय संचेती के बैंक ऑफ़ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (मुख्य शाखा, जयस्तंभ चौक) स्थित लॉकरों की जांच कर रही है। कल कमलेश जैन के लॉकरों की जांच होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन