कोरोना: तीसरी लहर बच्चों के लिए ज़्यादा खतरनाक, जाने किस राज्य से होगी पहली शुरुआत
image source : google

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की भी आने की आशंका जताई है। एक्सपर्ट की माने तो उनके अनुसार, जुलाई में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। जो छोटे बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित होगी। इस दौरान 12 साल से कम उम्र के बच्चे वायरस के प्रकोप से सबसे अधिक संक्रमित होंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी लहर में देश के युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं, जबकि इससे पहले पिछले साल आई पहली लहर के दौरान कोरोना संक्रमण ने बुजुर्गों को अपनी चपेट में लिया था।

महाराष्ट्र से होगी पहली शुरुआत

जानकारी अनुसार, कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) की शुरुआत भी महाराष्ट्र से होगी। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर एक्सपर्ट की एक राय नहीं बन पाई है कि इसकी शुरुआत कब होगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी लहर जुलाई से सितंबर में शुरू हो सकती है जो बच्चों को अधिक प्रभावित करेगी।

See also  LIC का बड़ा फैसला : कोरोना वायरस के बावजूद तय समय पर जारी होगा IPO

वहीं विशेषज्ञों ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को सलाह दी है कि जुलाई में तीसरी लहर का दौर शुरू हो सकता है। जो पहली दो लहरों की तुलना में बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र में सरकारी स्तर पर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और महाराष्ट्र सरकार मिलकर शहर में बाल चिकित्सा कोविड देखभाल वार्ड स्थापित कर रही है। जिससे तीसरी लहर के दौरान संक्रमित बच्चों का सही समय पर इलाज किया जा सके।

बच्चों के लिए बनाए जा रहे कोविड सेंटर

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव स्थित जंबो कोविड सेंटर में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक बाल चिकित्सा कोविड वार्ड अगले दो महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें करीब 700 बेड होंगे, जिनमें से 300 बच्चों का इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही, इस सेंटर में नवजात बच्चों के लिए 25 बेड की क्षमता वाली एनआईसीयू यूनिट और पीआईसीयू भी स्थापित किया जाएगा।

See also  3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज, 4 साल बाद भारत-श्रीलंका दोबारा आमने सामने

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।