नईदिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने इस मुसीबत की घड़ी में वेंटिलेकर बनाने का फैसला किया है. इसके लिए हुंडई ने फ्रांस की कंपनी एयर लिक्विड मेडिकल सिस्टम्स (एएलएमएस) के साथ करार किया है।

कोरोना संकट के बीच बड़ी पहल

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तमाम ऑटो कंपनियां अपने स्तर पर मदद के लिए जुटी हैं। इसी कड़ी में हुंडई कंपनी ने मेडिकल सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर बनाने का फैसला किया है।

कंपनी इन वेंटिलेटर की तमिलनाडु और अन्य राज्यों में सप्लाई करेगी। फ्रांस की एएलएमएस (ALMS) की भारतीय यूनिट का कारखाना चेन्नई के पास है। इस साझेदारी के बाद अब दोनों कंपनियां मिलकर पहले चरण में 1,000 वेंटिलेटर का प्रोडक्शन करेगी. बाद में इसमें बढ़ोतरी की जाएगी।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. किम ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में वेंटिलेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरण काफी अहम हैं। Hyundai और एएलएमएस मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में वेंटिलेटर की आपूर्ति स्थिर बनी रहे।

See also  जांजगीर के डॉ भागवत की खुदकुशी मामले में जबलपुर में हुई एफआईआर, जानिए पूरा मामला

हुंडई और एएलएमएस का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के कंपनी के प्रयासों में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। देश में वेंटिलेटर के लिए प्रतिबद्ध शोध और विकास सुविधा रखने वाली हम कुछ ही वैश्विक कंपनियों में से एक हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।