टीआरपी डेस्क। टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की चप्पल कांड में गिरफ्तारी के बाद आज ही उन्हें जमानत भी मिल गई है। मार्केट कमेटी सचिव के साथ मारपीट और चप्पल कांड के बाद पुलिस ने उनपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने सोनाली फोगाट को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था और जांच की बात कही थी।

लेकिन इस मामले में बिनैन खाप के बीच में आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बन रहा था। मिली सूचना के अनुसार सोनाली फोगाट खुद ही गिरफ्तारी देने पुलिस के पास पहुंची थी। उनके वकीलों ने इसके साथ ही जमानत के कागजात भी तैयार करवा रखे थे और उन्हें हाथों हाथ जमानत भी मिल गई है।

हालांकि गिरफ्तारी देते हुए टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के पुराने तेवर गायब थे। मास्क लगाकर पहुंची टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट पत्रकारों से भी कुछ नहीं बोली और चुपचाप वहां से निकल गई। मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की तरफ वकील महेंद्र सिंह नैन ने हालांकि अदालत में जमानत का विरोध जताया था। वहीँ सोनाली फोगाट के वकील दलीप जाखड का कहना था कि क्रॉस केस है, दो एफआईआर है इसलिए ट्रायल चलने के बाद इस क्राइम का बैकग्राउंड सामने आ जाएगा। इस पर अदालत ने नियमित जमानत दे दी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।