चेन्‍नई। social media chennai uma mahesh सोशल मीडिया पर इनदिनों एक शोक समाचार तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा। दरअसल यह शोक समाचार चेन्‍नई के रहने वाले सेप्‍टुगनरियन इज्‍जी उमा महेश ने अपने मौत से पहले ही लिखा दिया था। उनका 72 साल की उम्र में बीते दिनों निधन हो गया। इसे अब उनके परिवार ने अखबार में छपवाया और सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित किया। इसे बड़ी संख्‍या में लोग शेयर कर रहे हैं।

अपने सारे ठीक शारीरिक अंगों दान देने का किया ऐलान

इज्‍जी ने शोक समाचार में अपने सारे ठीक शारीरिक अंगों को ट्रांसप्‍लांटेशन के लिए और शेष शरीर को रिसर्च कार्य के लिए दान देने का ऐलान किया है। उन्‍होंने इसमें लिखा, मेरी पार्टी खत्म हो गई है और मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों को मैं पीछे छोड़ रहा हूं, उनके लिए कोई हैंगओवर नहीं है। समय सबके लिए चल रहा है। अच्छी तरह से जिएं, अपने जीवन का आनंद लें और पार्टी जारी रखें।

See also  प्रदेश में आज मिले 2491 नए कोरोना पॉजिटिव, इलाज के दौरान 6 की मौत

इज्‍जी एक पूर्व कार रैली ड्राइवर थे और उन्होंने इंडियन ग्रांड प्री इन बुद्धिस्ट इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन के पूर्व उप सचिव के रूप में भी कार्य किया। उन्‍होंने अपने लिखे फेसबुक नोट में कारों और रेसिंग के लिए अपने आजीवन प्यार का इजहार किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।