नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सड़क पर रह रही एक महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हैरान रह गई. फिलहाल पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और पीड़िता को खोज लिया है, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पत्थर से मारने की धमकी फिर रेप

दरअसल, नार्थ-वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें टोपी पहने एक लड़का (उम्र करीब 20 साल) एक महिला को धमका रहा है। उसके हाथ में एक बड़ा पत्थर है, जिससे वह उसे मारने की धमकी दे रहा है। महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद है। महिला को डराने-धमकाने के बाद युवक ने बेटी के सामने ही उसकी मां के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

See also  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया छत्तीसगढ़ में दो दिन चुपचाप बिताकर लौटे दिल्ली, SCERT प्राध्यापकों के साथ प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल

आरोपियों के चंगुल में कैसे पहुंची महिला

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति से झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते पति उसे छोड़कर गांव चला गया। ऐसे में महिला और उसके बेटी किराए के मकान से सड़क पर आ गई। दोनों सड़क पर ही सोती और कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करतीं। लेकिन बीती रात करीब दो बजे इलाके के नशेड़ी युवकों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने महिला को डरा धमकाकर बेटी के सामने ही मां का रेप किया।

वीडियो हुआ वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

वारदात के वक्त एक दूसरे युवक ने डरते-डरते वीडियो बना लिया और इसे एक सोशल वर्कर को दे दिया। प्रदीप नाम के इस युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही भारत नगर थाना पुलिस फौरन हरकत में आई और जांच के लिए दर्जन भर से ज्यादा लोग लगा दिए।जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से लेकर पीड़ित महिला और वीडियो बनाने वाले को तलाश कर लिया। रेप की आधिकारिक पुष्टि के लिए मां-बेटी दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

See also  वायु प्रदूषण के खिलाफ एक हफ्ते का लॉकडाउन के लिए तैयार दिल्ली : केजरीवाल सरकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।