PM मोदी
BREAKING : PM मोदी को जान से मारने की धमकी, सलमान गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीती रात सलमान नाम के शख्स ने पुलिस को कॉल कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी.

सीनियर ऑफिसर कर रहे हैं पूछताछ

22 साल के आरोपी को दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर उससे पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस को पता चला है कि इसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है और वह बेल पर जेल से बाहर आया है. आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने जेल जाने के लिए कॉल किया था.

पिछले साल भी पुलिस ने एक शख्स को किया था गिरफ्तार

पिछले साल नवंबर में भी एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला कि उक्त शख्स शराब के नशे में था और नशे में ही उसने पुलिस को कॉल कर दिया था.

See also  सुकमा में बड़ी मुठभेड़: गट्टापाड़ के जंगलों में जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।