मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर लोगों की नजर है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। शनिवार को इस मामले में एनसीबी को एक और बड़ी कामयाबी मिली। छापेमारी में टीम ने करीब 200 किलो ड्रग्स बरामद किया। इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला समेत तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने राहिला फर्नीचरवाला और उसकी बहन शाइस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इनके साथ ही एक ब्रिटिश कारोबारी करण सजदानी को भी गिरफ्तार किया गया है। राहिला और शाइस्ता पर आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स कारोबार में करण सजदानी की मदद कर रही थीं। एनसीबी की टीम ने ये छापेमारी मुंबई के ब्रांदा इलाके में की थी। इतनी सारी ड्रग्स देखकर एनसीबी के अधिकारी भी हैरान रह गए।

शक: सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने में हाथ

कारोबारी करण सजदानी एक नामी बिल्डर है। वह कई राज्यों में हाई क्लास लोगों को यह गांजा सप्लाई करता है। राहिला और शाइस्ता इसमें करण की मदद करती हैं। इस मामले में एनसीबी ने जानकारी देते हुए कहा कि करण ने  31 दिसंबर की पार्टी के लिए उसने कई जगहों पर ड्रग्स भारी मात्रा में सप्लाई की थी। एनसीबी को सुशांत के पूर्व ड्रीम प्रोजेक्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश है। एजेंसी को शक है कि पवार का हाथ सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।