गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Eid Mubarak - जम्मू कश्मीर में सुरक्षा और विश्वास के बीच मन रही ईद, देखें तस्वीरें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में ईद-उल-अजहा (Eid Ul Adha) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। लोगों में कड़ी सुरक्षा को देख डर नहीं विश्वास ने घर किया है। ईद के मद्देनजर 300 टेलिफोन बूथ भी बनाए गए हैं। जिसके जरिये आम लोग अपने रिश्तेदारों से ईद की खुशियां बांटेंगे। कश्मीर घाटी में ईद से पहले पिछले दो दिन धारा 144 में ढील दी गई थी, जिस दौरान लोगों ने खरीदारी की। दुकानें सजीं और लोगों की चहलपहल भी बाज़ारों में दिखने लगी, लेकिन कल दोपहर बाद हालात ख़राब होने की आशंका में धारा 144 फिर से लागू कर दी गई।

ईद को देखते हुए प्रशासन ने अपनी ओर से लोगों की सुविधा के लिए कई खास इंतज़ाम करने का दावा किया है। वहीं कल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई उन ख़बरों का भी खंडन किया था, जिनमें पिछले दिनों कश्मीर घाटी में हिंसा की बात कही गई थी।

हिंसा की खबरें बेबुनियाद, 6 दिनों से नहीं हुई हिंसा

जम्मू कश्मीर में हिंसा की ख़बरों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट्स बेबुनियाद हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए एक दिन पहले एक वीडियो बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि घाटी में पिछले 6 दिनों से कोई ऐसी घटना नहीं हुई है और वो अंतरराष्ट्रीय मीडिया से अपील करते हैं कि जिम्मेदारी से खबरों को दिखाएं। पूरे राज्य में शांति बनी हुई है और कर्फ़्यू में ढील दी जा रही है। श्रीनगर और बाकी शहरों में लोग ईद की ख़रीददारी में जुटे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो-तीन दिनों से हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

सरकार ने किये हैं ये खास इंतजाम:

  • ट्रेजरी और बैंक छुट्टी के दिन भी खुले
  • 24 घंटे काम कर रहे हैं ATM
  • कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया
  • विकास कार्य पर हुए ख़र्च का प्राथमिकता से भुगतान
  • सब्ज़ी, दूध, अंडे जैसी चीजें घर तक पहुंच रही हैं
  • हर ज़िले में राशन की दुकानें खुली
  • कश्मीर डिवीजन में 3,357 राशन की दुकान चालू
  • राज्य में ज़रूरी सामानों का पर्याप्त स्टॉक
  • सभी छोटे बड़े अस्पताल काम कर रहे हैं
  • 300 स्पेशल फोन बूथ का इंतज़ाम
  • 24 घंटे बिजली, पानी की सप्लाई
  • ईद के लिए किराना, बेकरी, मिठाई की दुकानें खुली
  • कश्मीरी छात्रों के लिए ख़ास इंतज़ाम
  • ईद पर घर आने वाले छात्रों के लिए अधिकारी नियुक्त
  • श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ान सामान्य
  • एयर टिकट मूवमेंट पास के तौर पर मान्य
  • महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
 

6 दिनों से नहीं हुई हिंसा जम्मू-कश्मीर पुलिस, देखें Video 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन