बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों (Today Gold Price) में बढ़त देखने को मिली है। अगस्त माह में सोने-चांदी की कीमत (Gold Rate) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सि‍तंबर माह के पहले दिन सोने की कीमतों में तो तेजी देखी ही जा रही है। साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी तगड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

51000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ चुका सोना (Today Gold Price) एक बार फिर उछला है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver Rate) में भी तेजी देखी जा रही है। 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार की तुलना में 155 रुपये महंगा खुला। सोना 155 रुपये चढ़कर 51401 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 1696 रुपये बढ़कर 67630 रुपये पर खुली।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

See also  धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में करेें खरीदारी, जाने शुभ संयोग

वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत (Gold Price) में 51195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38551 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67630 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।