रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्य शयन व्रत।

विशेष: शुक्र मघा नक्षत्र में।

आज का राशिफल

मेष राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सृजन, निर्माण, शोध आदि कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष राशि

मां से उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। जल का दान करें।

See also  Aaj ka Rashifal 2 August 2026: जानिए 2 अगस्त को किन राशियों को मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन मन खिन्न होगा।

सिंह राशि

दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि

धन व्यय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। सावधानी न रखने पर कर्ज की स्थिति आ सकती है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी महिला के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु राशि

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धनलाभ का योग है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

See also  मोदी सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष हो रहे हैं पूरे, जश्न की बजाय कोरोना के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाएगी भाजपा

कुंभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।