रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव)।

विशेष: बुध अस्त।

आज का राशिफल

मेष राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

वृष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल—अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

See also  Horoscope 2 July 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, आय में होगी वृद्धि, जानें क्या कहते है आपके सितारे

कर्क राशि

उपहार, पुरस्कार या किसी अन्य प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। यात्रा की योजना भी सफल होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि

धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या राशि

धन व्यय होगा, शाही खर्च से बचना होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला राशि

कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि

घर के मुखिया या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

See also  पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में मामूली कमी, आज 2836 मरीजों ने दी कोरोना को मात

कुंभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि या चोरी की आशंका है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।