रायपुर। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी है। जो आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। श्रावण शुक्ल एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी के व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है। सिर्फ संतान प्राप्ति ही नहीं बल्कि अपनी संतान की सुख समृद्धि, खुशहाली और कल्याण के लिए भी ये व्रत किया जाता है। वहीं आज मूल नक्षत्र है जो रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सत्ताइस नक्षत्रों में से मूल नक्षत्र उन्नीसवां है। जिसका अर्थ है केंद्रीय बिंदु। मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है।

मेश राशि
दूर की यात्रा न करें, संभव हो तो टाल दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि
आज आपका आनंद और उत्साह से दिन व्यतीत होगा। निकट संबंधियों और परिवार के सदस्यों से तालमेल बढ़ेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है, निवेश कर सकते हैं।

See also  अक्षय कुमार PUBG के बदले लेकर आए FAU-G, बोले- PM Modi का आत्मनिर्भर अभियान

मिथुन राशि
दिन उन्नतिदायक है। काम में व्यस्त रहेंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। भाग्य 85% तक साथ देगा।

कर्क राशि
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का आपको लाभ मिल रहा है। परिस्थितयां आपके पक्ष में रहेंगी, जिन क्षेत्रों में आप प्रयास करेंगे उनमें सफलता आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

सिंह राशि
आपके जीवन सब कुछ अच्छा चल रहा है लेकिन ये खुशियां बरकरार रहे इसके लिए आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद में न पड़ें। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।

कन्या राशि
आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि के कारण आज सफलता प्राप्त करेंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा इससे खुशी मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि
प्रत्येक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अटके हुए काम भी बनने की संभावना है। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं, फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें।

See also  आज का राशिफल 26 सितंबर- वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

वृश्चिक राशि
लंबे समय से चली आ रही समस्याएं आज सुलझने के आसार हैं। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। परिजनों से प्यार और सम्मान मिलेगा।

धनु राशि
पूर्व में संचित किया हुआ मान-सम्मान और लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझदारी से कार्य करना पड़ेगा। सूझबूझ से आज आपके काम बनेंगे। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है।

मकर राशि
आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपका दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के भी योग है। कार्यों की पूर्णता रहेगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि
आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग की प्राप्ति होगी, दिन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख और सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त होगा।

See also  Horoscope 11 November 2023 : छोटी दिवाली के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।