रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: मंगलवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: उत्तर।
  • आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।
  • आज की भद्रा: रात्रि 12:48 बजे से 02 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:40 बजे तक।

आज का राशिफल

मेष राशि

कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आप प्रभावशाली रहेंगे। विरोधी परास्त होगा।

वृष राशि

गजकेसरी योग आपको प्रसन्नता और सम्मान देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि

गुप्त शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। समस्या दे सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शत्रु पारजित होगा, लेकिन तनाव दे सकता है।

See also  भारत में 98 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बैन, जानें वजह…

कर्क राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि

शनि की साढ़े-साती कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेंगी। गुप्त शत्रु तनाव का कारण होंगे। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए होने वाली कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे गांधी परिवार

कुंभ राशि

पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।