रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: दक्षिण।
  • आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: अनंत चतुर्दशी, गणपति विसर्जन।

आज का राशिफल

मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मिथुन राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाग्यवश सुखद समाचार या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

See also  Twitter को केंद्र सरकार की चेतावनी, 'Farmer Genocide' Hashtag नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई

कर्क राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा के सुखद रहने की संभावना है।

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रियजन से भेंट होगी।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता बरकरार रहेगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संबंधों में निकटता आएगी। पुराने दोस्त से अचानक भेंट होगी।

See also  Horoscope 6 December 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ राशि

संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।