TRPDESK. PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को कोरोना वायरस पर जी-20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार ये सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रहा है. इसलिए इसे जी-20 वर्चुअल समिट नाम दिया गया है. इस बार जी-20 सम्मेलन के आयोजन का जिम्मा सऊदी अरब के पास है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, “कोविड-19 महामारी का सामना करने में जी-20 एक अहम रोल अदा करने वाला है.”

कोरोना से मुकाबले के लिए एक्शन प्लान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे कल इस मुद्दे पर प्रभावी और लाभकारी चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं. जी-20 की इस बैठक में कोरोना वायरस के असर और इसके इलाज को लेकर व्यापक चर्चा होगी. जी-20 देश इस दौरान पैकेज की घोषणा कर सकते हैं.

जी-20 सम्मेलन में 19 औद्योगिक देश और यूरोपियन यूनियन शिरकत कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने जा रहे इस सम्मेलन में कोरोना से लड़ने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गुरुवार शाम को 5.30 बजे से लकर शाम 7 बजे तक हो सकती है.

See also  दो ननों की गिरफ्तारी मामला, NIA कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला रखा गया सुरक्षित

दुनिया में कोरोना से 19 हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस से इस वक्त 172 देश प्रभावित हैं. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से 4 लाख 38 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या साढ़े उन्नीस हजार पार कर चुकी है

अच्छी बात ये है कि दुनिया भर में 1 लाख 11 हजार लोगों का इलाज भी हो चुका है. जी-20 सम्मेलन में इस बीमारी के आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक प्रभाव पर भी चर्चा होगी.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।