बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

टूलकिट विवादः कांग्रेस के रिसर्च विभाग के प्रमुख राजू गौड़ा से पूछताछ करने रायपुर पुलिस बेंगलुरु रवाना

टूलकिट विवादः कांग्रेस के रिसर्च विभाग के प्रमुख राजू गौड़ा से पूछताछ करने रायपुर पुलिस बेंगलुरु रवाना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से पुलिस के अफसरों की एक टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हुई है। यह टीम टूलकिट विवाद में कांग्रेस के रिसर्च विभाग के अध्यक्ष राजू गौड़ा से पूछताछ करेगी। टीम में रायपुर ग्रामीण SP तारकेश्वर पटेल, कुछ इंस्पेक्टर और एक ट्रेनी IPS शामिल हैं।

क्या है मामला

दरअसल कांग्रेस के रिसर्च विभाग का दस्तावेज बताकर डॉ रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लैटर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस पर कांग्रेसियों को निर्देश दिया गया था कि मोदी सरकार को कोरोना के मामले मेें बदनाम किया जाए। ट्विटर पर शेयर इस कंटेट को खुद ट्विटर ने ही मैनिपुलेटेड बता दिया था।

डॉ. रमन और पात्रा को फिर से नोटिस

रायपुर के सिटी SP लखन पटले ने बताया कि बेंगलुरु में राजू गौड़ा से वायरल लेटर को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज है। ये इसी केस के जांच के सिलसिले में किया जा रहा है। दूसरी तरफ इस केस में डॉ रमन सिंह को दूसरी नोटिस जारी की गई है। 21 मई को भी उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ की गई थी, तब डॉ रमन ने अपने ट्विटर अकाउंट का एक्सेस देने से इंकार कर दिया था। संबित पात्रा ने रायपुर पुलिस से इस मामले में समय मांगा हुआ है।

क्या है टूलकिट 

टूलकिट एक तरह की प्लानिंग की जानकारी होती है जिसमें किसी मुद्दे के प्रचार का जिक्र होता है। ये आमतौर पर डिजिटल प्लानिंग की तरह होता है कि जैसे किसी मुद्दे पर किस तरह के बयान देने हैं, कैसे प्रोपेगैंडा करना है।

इसके बाद युवा कांग्रेस के नेता इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज हो गई। पुलिस ने यह केस NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन