टूलकिट
टूलकिट मामले ने फिर पकड़ा तूल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दूसरी नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित ‘टूलकिट’ मामले में को लेकर कुछ दिनों से ठंडी पड़ी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पुलिस ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है. सिविल लाइन पुलिस ने रमन सिंह को नोटिस जारी कर कई सवाल पूछे हैं.

वहीँ, पूर्व सीएम रमन सिंह ने मेल के माध्यम से समय मांगा है. इससे पहले 21 मई को सिविल लाइन ने रमन सिंह को नोटिस जारी किया था. इसके अलावा टूलकिट मामले में सिविल लाइन पुलिस भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी जल्द तीसरी नोटिस जारी कर सकती है.

राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को इससे पहले 2 बार नोटिस दी जा चुकी है. टूलकिट मामले में कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने संबित पात्रा और डॉ. रमन सिंह को आरोपी बनाया है. बता दें कि 19 मई को रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर कर रमन सिंह और संबित पात्रा को नोटिस जारी किया.

See also  खैरागढ़ उपचुनाव : कल विधिवत नामांकन भरेंगी यशोदा वर्मा, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।