टीआरपी डेस्क। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा पूर्व तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। अब संशोधित तबादला आदेश मुताबिक, कवर्धा एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी का तबादला जांजगीर चांपा किया गया था। उसमें संशोधन करते हुए उन्हें एडिशनल एसपी मुंगेली बनाया गया है।

वहीं एडिशनल एसपी संजय कुमार महादेवा को मुंगेली एडिशनल एसपी बनाया गया था। अब उन्हें जांजगीर चांपा एडिशनल का एसपी बनाया गया है। वहीं नितीश कुमार ठाकुर डीएसपी नगरी को प्रभारी जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।