रायपुर। राज्य सरकार ने एक एडिशनल एसपी समेत चार डीएसपी के ट्रांसफर आदेश को निरस्त कर दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
इनमें एडिशनल एसपी जयप्रकाश बढ़ई, मणीशंकर चंद्रा और दिनेश्वरी नंद शामिल हैं। जयप्रकाश बढ़ई का कोरबा से चिटफंड प्रकोष्ठ दुर्ग तबादला किया गया था। अब नए आदेश के तहत उनका आदेश निरस्त कर अब उन्हें कोरबा में ही यथावत रखा गया है। इसी तरह मणीशंकर चंद्रा को एसडीओपी डोंगरगढ़ से बीजापुर भेजा गया था। उन्हें अब राजनांदगांव का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दिनेशवरी नंद को डीएसपी दंतेवाड़ा से एसडीओपी गंडई ट्रांसफर किया गया था। उनका आदेश निरस्त कर अब उन्हें एसडीओपी जांजगीर भेजा गया है।
बता दें कि बीते दिन बेमेतरा के डीएसपी सुनील डेविड को भी राज्य सरकार ने ट्रांसफर कर उन्हें बिलासपुर का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया था।वहीँ आकाश मरकाम एसडीओपी को कांकेर से कबीरधाम किया गया स्थांतरण आदेश निरस्त करते हुए यथावत कांकेर एसडीओपी बनाया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।